नारायणगढ़। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट नारायणगढ़ ने मंगलवार को मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में ज्ञापन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनिट प्रधान एस कुमार सैनी ने किया। कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) नारायणगढ़ के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करके बिजली मंत्री व अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली विभाग) हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। एक्सईएन विशाल सैनी के मौके पर न होने की वजह से एसडीओ विकास बंसल ने आकर ज्ञापन लिया।