संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव बंद कमरे में संपन्न हो गए और नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। इसे लेकर अब एसोसिएशन के सदस्य विरोध में उतर आए हैं। उनका कहना है कि बिना चुनाव के यह प्रक्रिया गैरजिम्मेदाराना है। इसलिए इस पर रोष जताते हुए राज्य कार्यकारिणी को जानकारी दी गई है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी दीपक ओबराय ने बताया कि पिछले पांच सालों से एसोसिएशन के चुनाव नहीं हुए हैं। राज्य सलाहकार राजकुमार शर्मा की तरफ से बिना पूर्व सूचना व नोटिस के व्हाट्सएप माध्यम से नई कार्यकारिणी की जानकारी दी जा रही है जोकि नियमों के खिलाफ है। जबकि वो खुद अब एसोसिएशन के सदस्य नहीं हैं। वहीं इस मामले को लेकर जब राजकुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को खारिज कर दिया।