अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज के पुस्तकालय एवं कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से एनडीएलआई क्लब के तत्वावधान में पीपीटी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय डिजिटल युग में शांति का निर्माण रहा। इसे अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में चुना गया था। कार्यक्रम में डॉ. कौशल चौहान ने संयोजक एवं निर्णायक की भूमिका निभाई तथा रजनी मित्तल आयोजन सचिव रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मेघा, द्वितीय स्थान पर कशिश और तृतीय स्थान पर अंजली रहीं। प्राचार्य करमजीत कौर ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र वितरित किए।