अंबाला सिटी। प्रदेश सरकार की युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता पहल के तहत अंबाला में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। रोजगार मंडल कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिटी के संयुक्त तत्वाधान में 7 सितंबर को पंचायत भवन में एक विशाल मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 40 से 50 प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी और योग्य युवाओं का चयन कर उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान करेंगी।
राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी के प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) सौंपेंगे।
आईटीआई प्रधानाचार्य के अनुसार, मेले में भाग लेने के लिए एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया गया है। इसके जरिए कॉलेज, पॉलीटेक्निक और आईटीआई से पासआउट बेरोजगार छात्र-छात्राएं अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। सव्ज्ञछ