अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में वीरवार को समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई बूटा सिंह ने संगत को नाम सिमरण करवाया। समागम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। सभी ने पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण किया। संवाद