फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में आग से दवाइयां, नकदी जली

Mon, 28 Jul 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी स्थित नदी मोहल्ला नजदीक पम्मी चौक के पास बैग की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। वहीं मौके पर पड़ोसियों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन


नदी मोहल्ला पम्मी चौक के पास दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। दुकान में बैग रखे हुए थे, जिनके जलने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

वहीं, उधर रविवार दोपहर के करीब प्र्र्रेम नगर स्थित एक केमिस्ट दुकान में आग लगने से दुकान में रखी सारी दवाइयां जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान मालिकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें