फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एमसीए खुद खरीदेगा स्ट्रीट लाइटों का सामान

Fri, 21 Feb 2014 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) अब खुद स्ट्रीट लाइटों का सामान खरीदेगा। उसके बाद ये सामान ठेकेदार को दिया जाएगा और ठेकेदार पार्षदों की निगरानी में सामान को सभी बीस वार्डों में लगवाएगा। पिछले दिनों घटिया कंपनी के सामान खरीदकर वार्डों में लगाना और बाजार की अपेक्षाकृत काफी महंगा सामान खरीदने जैसी शिकायतों के बाद एमसीए प्रशासन ने बिजली के ठेके में बड़ा फेरबदल कर दिया है।
विज्ञापन

बाक्स
अब यह रहेगी नई व्यवस्था
अंबाला कैंट व सिटी में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तो निजी हाथों में ही रहेगी, लेकिन इस व्यवस्था में एमसीए आयुक्त एवं डीसी अंबाला ने एक बड़ा फेरबदल कर दिया है। ये फेरबदल लगातार स्ट्रीट लाइट सुविधा को लेकर बढ़ रही जनता और जनप्रतिनिधियों यानी पार्षदों की शिकायत को देखते हुए किया गया है। पहले ठेकेदार खुद ही स्ट्रीट संबंधी सारा सामान खरीदता था और अपने कारिंदों से इसे मनमर्जी से लगवाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एमसीए आयुक्त के निर्देशों पर ठेके में फेरबदल करते हुए सामान खरीदने का अधिकार ठेकेदार से छीन लिया गया है। अब एससीए खुद स्ट्रीट लाइटों की खरीद करेगा। उधर, हर वार्ड में ठेकेदार को एक इलेक्ट्रिीशियन और एक हेल्पर की टीम छोड़नी है, जो पार्षद से भी पूरा संपर्क रखेगी। एमसीए सामान खरीदकर ठेकेदार को देगा और 20 वार्डों में 20 टीमों के माध्यम से ये सामान वार्डों में लगाकर स्ट्रीट लाइट सुविधा को दुरुस्त किया जाएगा।
बाक्स
पार्षद का आरोप खरीद में हो रही घपलेबाजी
सिटी के पार्षद दलजीत सीटू ने डीसी अंबाला को पत्र भेजकर स्ट्रीट लाइट की खरीद में घोटाले की शिकायत की थी। उनके इस आरोप में एमसीए प्रशसन जांच करवा रहा है। उधर, अन्य पार्षद और लोग भी बार-बार एमसीए में शिकायत कर रहे थे कि ठेकेदार मनमर्जी से स्ट्रीट लाइटों का काम करता है। जहां प्रभावशाली नेता होते हैं, वहां तो काम हो जाता है, बाकी  वार्डों में जनता की शिकायतों पर गौर नहीं किया जाता। इसलिए एमसीए प्रशासन ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में बदलाव लाने का मन बनाया है।
विज्ञापन

वर्जन
स्ट्रीट लाइटों के सामान की खरीद में जो घपलेबाजी के आरोप है, उसमें जांच चल रही है। लेकिन अभी स्ट्रीट लाइट सुविधा को दुरुस्त बनाने के लिए नई व्यवस्था कर दी है। हर वार्ड में 20 टीमें बना दी है। अब ये व्यवस्था पूरी तरह एमसीए के हाथ में रहेगी, ठेकेदार केवल लेबर उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

-डा. साकेत कुमार, आयुक्त एमसीए अंबाला-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें