फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दशमेश नगर में मेयर ने जलभराव का किया निरीक्षण, चलवाए पंप

Wed, 10 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के दशमेश नगर जड़ौत रोड पर जलभराव की ​स्थिति का जायजा लेते हुए मेयर सैलजा सचदेवा। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भारी बारिश का असर अब भी शहर में देखने को मिल रहा है। दशमेश नगर और जड़ौत रोड पर जलभराव की स्थिति जस की तस बनी हुई है। निगम महापौर ने पूरे जलभराव वाले क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत निगम अधिकारियों से बातचीत कर पंप और अर्थमूविंग मशीन लगवाने के निर्देश दिए। यहां दो से तीन फीट तक जलभराव है। दशमेश नगर और जड़ौत रोड के लोगों ने सोमवार को इस संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने महापौर को कहा कि उन्होंने बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों और वार्ड प्रतिनिधियों से संपर्क किया, लेकिन कोई भी सुनवाई करने नहीं आया। इस बीच नगर निगम की महापौर सैलजा संदीप सचदेवा खुद मौके पर पहुंचीं।

अतिक्रमण हटाने में सहयोग न करने पर होगी कानूनी कार्रवाई : महापौर
महापौर ने कहा कि जलभराव की मुख्य वजह नालों पर अतिक्रमण और निकासी व्यवस्था की कमी है। उन्होंने दुकानदारों और लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। उन्होंने चेतावनी दी कि जो अतिक्रमण हटाने में सहयोग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन क्षेत्र के लोगों ने महापौर के सामने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सड़कें घरों से ऊंची बन जाने के कारण पानी उनके आंगनों में भर जाता है और उनकी दैनिक जीवनचर्या ठप हो जाती है। वहीं, महापौर सैलजा ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर अवैध कॉलोनियों के विकास कार्यों को तकनीकी रूप से सही करने की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंडीगढ़-अंबाला रोड पर मुख्य नालों की सफाई तत्काल की जाए और जहां आवश्यक हो, वहां अतिक्रमण तोड़कर स्थायी निकासी की व्यवस्था बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के दशमेश नगर जड़ौत रोड पर जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए मेयर सैलजा सचदेवा। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें