फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

567 रक्षा सेवकों की अटक सकती है मई की पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला।  जिन रक्षा सेवक पेंशन धारकों व फैमिली पेंशन धारकों के वार्षिक पहचान  पत्र ( लाइफ सर्टिफिकेट) देय है। वह सभी पेंशन धारक व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में न आकर अपने निकटतम नगर निगम, बैंक मैनेजर, म्यूनिसिपल काउंसलर,  गांव के सरपंच, ग्राम सचिव या किसी अन्य राजपत्रित अधिकारी से अपना वार्षिक पहचान पत्र सत्यापित करवाकर डीपीडीओ कार्यालय में ईमेल डीपीडीओअंबाला डाट सीजीडीए एट द रेट एनआईसी डाट इन के माध्यम से भी भेज सकते हैं। डीपीडीओ प्रीतम सिंह ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 0171-26  54652 के माध्यम से 8577 पेंशन धारकों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। अभी तक 567 लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपना वार्षिक पहचान पत्र जमा नहीं करवाया है। हालांकि इन सभी की अप्रैल माह की पेंशन भेजने की पूरी तैयारी कर ली गई है।  जिन पेंशन धारकों का वार्षिक पहचान पत्र अप्रैल माह में भी नहीं आता। ऐसे पेंशन धारकों के लिए मई माह की पेंशन में दिक्कत आ सकती हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें