लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में अब तक पुलिस 316 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि कुल 232 मामले दर्ज हुए हैं। रविवार को 5 मामलों में पुलिस ने 9 आरोपियों को काबू किया। वहीं अभी तक कुल 287 वाहनों को जब्त करने के अलावा 2731 वाहनों के चालान कर इनसे 84 लाख 55 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। रविवार को पुलिस ने बिना अनुमति शराब ले जाने के आरोपी श्याम कुमार निवासी गांव तलाकौर थाना छप्पर जिला यमुनानगर को 120 बोतल शराब, बिना अनुमति के दुकान खोलकर सामान बेचने के आरोपी नितिन कुमार निवासी लक्ष्मी विहार जंडली को, बिना किसी जरूरी कार्य के बाहर घूमने व मास्क न लगाने के आरोपी अमिताभ, अजय, हीरा लाल वासी सेक्टर-34 अंबाला छावनी व रामचंद्र निवासी पशुपति कुष्ट आश्रम सेक्टर-7, बिना अनुमति के 43 पव्वे सहित आरोपी सूरज कुमार व बिना किसी कारण बाहर घूम रहे आरोपी सुमित कुमार व दीप कुमार वासी गांव कोट काछवा खुर्द को गिरफ्तार किया।