फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल स्टैंटर्ड से होंगे मुकाबले, चुना जाएगा भारत केसरी

Thu, 28 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा खेल मंत्रालय की शहीदों की याद में 23 मार्च  को शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत के दिन नेशनल स्तर का कुश्ती दंगल मेला लगाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत हरियाणा खेल मंत्रालय पहली बार नेशनल स्तर का दंगल मुकाबला करवाने जा रहा है। जिसकी प्राथमिक तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट की कमान जहां खुद खेल मंत्री अनिल विज ने संभाली हुई है, वहीं इस दंगल मेले को सिरे चढ़ाने के लिए मंत्री ने हरियाणा के सीनियर रेसलरों व प्रशिक्षकों का भी मशविरा लेने का फैसला किया है। इसी कड़ी में बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार अंबाला में खेल मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे। उनके साथ हरिद्वार से पहलवान व बाबा रामदेव के पीएस सुधीर कुमार भी मौजूद थे। दोनों पहलवानों ने इसी प्रोजेक्ट के बाबत खेल मंत्री से करीबन पौना घंटा बातचीत की और इस परियोजना का प्राथमिक खाका तैयार किया।
भारत केसरी के अवार्ड से नवाजा जाएगा
खेल मंत्री अनिल विज ने 'अमर उजाला' को बताया कि ये नेशनल स्तर का दंगल मुकाबला देश में बंद होते जा रहे अखाड़ों में न केवल जान फूंकेगा, बल्कि इसके बाद से  न केवल हरियाणा, बल्कि हर राज्य में इस खेल को लेकर क्रेज बढ़ेगा। क्योंकि इस दंगल मेले में जीतने वाले पहलवान को भारत केसरी का अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

खेल मंत्री के अनुसार देश में ये पहली बार होगा जब दंगल मुकाबला जीतने वाले पहलवान को 1 करोड़ रुपये, दूसरे नंबर के पहलवान को 50 लाख व तीसरे नंबर के पहलवान को 25 लाख रुपये की नगद राशि ईनाम स्वरूप दी जाएगी। विज ने कहा कि शहीदों की चिताओं पर मेले लगाने की बातें बहुत सुनी और पढ़ी हैं, लेकिन हरियाणा खेल मंत्रालय अब 23 मार्च शहीदी दिवस के दिन कुश्ती का नेशनल स्तर का दंगल मेला लगाकर इस बात को सार्थक करेगा।
विज ने कहा कि इस दंगल मेले को सिरे चढ़ाने के लिए सीनियर पहलवानों, अनुभवी प्रशिक्षकों, खेल मंत्रालय के अफसरों सभी की सलाह ली जा रही है। जबकि इसकी प्राथमिक तैयारियां शुरू हो चुकी है।
हांगकांग का मुकाबला ड्राप कर रहे पहलवान
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने बताया कि इस नेशनल स्तर के दंगल मुकाबले का स्टैंडर्ड पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। जो मुकाबले इंटरनेशनल लेवल पर होता है, उन्हीं मानकों को इस दंगल मेले में अडाप्ट किया जाएगा। उनके अनुसार, हो सकता है दंगल मुकाबले के रेफरी भी विदेशों से ही बुलाएं जाएं।
सुशील कुमार ने कहा कि हांगकांग में आने वाले दिनों में रेसलिंग का मुकाबला प्रस्तावित है, लेकिन इस दंगल मेले की घोषणा के बाद बहुत से  रेसलर हांगकांग का मुकाबला ड्राप कर चुके हैं और इस दंगल मुकाबले की तैयारियों में जुट चुके हैं। उनके अनुसार जल्द ही इस मुकाबले की परियोजना को अंतिम रूप देकर सभी राज्यों के खेल विभागों के जरिए अखाड़ों को निमंत्रण भेज दिया जाएगा। वहीं पहलवान सुधीर कुमार ने इस दंगल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को श्रेय दिया है।
कौन शहर करेगा मेजबानी, जल्द होगा चयन
खेल मंत्री अनिल विज चाहते थे कि पहली बार होने वाले नेशनल स्तर के दंगल मुकाबले की मेजबानी उनका गृहनगर अंबाला करे, लेकिन इतने बड़े मुकाबले के लिए वैन्यू और संसाधनों के लिहाज से अंबाला में इसकी संभावनाएं बहुत ही कम है। खेल मंत्री ने इसी के चलते पहलवान सुशील कुमार से इस मुकाबले की प्लानिंग के साथ-साथ इसे करवाने के लिए जगह पर भी चर्चा की। इस दौरान कई शहरों के नामों पर चर्चा की गई, लेकिन अभी किसी को फाइनल नहीं किया गया है। खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि जल्द ही हरियाणा में इसकी मेजबानी करने वाले शहर का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें