फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने बाहर गए परिवार के घर में की चोरी, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। कनिष्क विहार कॉलोनी में नकाबपोश चोरों ने बुधवार देर रात घर के ताले तोड़ दिए। परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। चोरी की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश बदमाश बाइक पर फरार हुए थे। वीरवार सुबह मुख्य गेट का ताला टूटा होने पर चोरी का पता चला। घर के अंदर चोरों ने सारा सामान उथल-पुथल किया हुआ था। शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम बुलाई व अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई। पुलिस को दी शिकायत में मुलाना के रहने वाले दिनेश कुमार ने कहा कि उसके बड़े लड़के प्रवेश कुमार का मकान कनिष्क विहार में है। प्रवेश कुमार अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ है। आखिर घर का क्या सामान चोरी हुआ इसका खुलासा उसके आने के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें