फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के डेढ़ लाख रुपये दुकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तीस हजार के घाटे में उठाई बोली की कमेटी के डेढ़ लाख रुपयों को गल्ले में रखना दुकानदार को महंगा पड़ गया। चोरों ने फल व कोल्डड्रिंक्स की दुकान की छत को फाड़ कर गल्ले में रखी राशि चोरी कर ली। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड पुलिस को दी शिकायत में राजू उर्फ भगत ने बताया कि वह ग्वाल मंडी का निवासी है। उसकी रामबाग रोड स्थित नमस्ते चौक पर फल और कोल्डड्रिंक की दुकान है। रोजाना की तरह वह मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार अल सुबह पर चचेरे भाई ने उठाया और बताया कि दुकान में चोरी हो गई है। दुकान के ताले खोलकर शटर उठाकर देखा तो छत को तोड़ा गया था। गल्ले में रखे कमेटी के डेढ़ लाख और अलग से करीब सात हजार रुपये गायब थे। नारियल बेचने वाले जाकिर हुसैन ने बताया कि चोरों की संख्या चार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें