मुलाना। जगाधरी-अंबाला मार्ग स्थित एक आश्रम में वीरवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाश आश्रम में चेकिंग करने के बहाने घुसे थे। बदमाशों ने सबसे पहले साधुओं के मोबाइल छीन लिए फिर उन्हें रस्सी से बांध दिया। इसके बाद गुल्लक तोड़कर हजारों रुपये लूटकर ले गए।
सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जगाधरी-अंबाला मार्ग स्थित टंगैल मोड़ के एक आश्रम में तीन चार नकाबपोश युवक आए और वहां बाबा को कहा कि वह उनके आश्रम में चेकिंग करने आए है। जब बाबा मिजा आनंद ने उनसे उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बाबा को रस्सी से जबरदस्त बांध दिया और एक कमरे में डाल दिया। इतने में वहां एक कमरे में से कुछ बाबा और आ गए। लेकिन उन्होंने उन्हे भी काबू कर लिया और उन्हे डराकर उनसे मोबाइल छीन लिए और वहां पड़ी गुल्लक तोड़कर 16 हजार रुपये चुरा लिए।