अंबाला सिटी। पुरानी अनाज मंडी की रहने वाली एक युवती को सिंगापुर में बसाने का सपना दिखाकर न केवल मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि साजिश रचकर उसका कीमती स्त्री धन भी हड़प लिया गया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उनके पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।
शादी के बाद ही शुरू हुआ मांगों का सिलसिला : शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2025 को जीरकपुर निवासी राहुल गुप्ता के साथ हुई थी। परिजनों ने जीवनसाथी पोर्टल के जरिए यह रिश्ता तय किया था। आरोप है कि शादी से पहले राहुल को सिंगापुर में स्थायी नौकरी पर बताया गया था, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं था। शादी के महज 9 दिन बाद ही सास, ससुर और ननद ने दहेज में चांदी के बर्तन और सोने के सेट की मांग शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि जब वह सिंगापुर गई, तो वहां भी उसकी ननद रुचिका मित्तल (निवासी लुधियाना) हर रोज फोन कर पति को भड़काती थी। ननद की दखलंदाजी के कारण पति उसकी पिटाई व मानसिक उत्पीड़न करने लगा। इस बीच राहुल की नौकरी भी छूट गई। संवाद