अंबाला। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष ने विवाहिता का जीना दूभर कर दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ प्रताड़ना के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। छावनी के लकी विहार निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 26 मई 2025 को रायवाली (नारायणगढ़) निवासी सुखविंदर सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के वक्त ससुराल पक्ष ने दहेज न लेने की बात कही थी, लेकिन फेरे होते ही उनके सुर बदल गए। पीड़िता का आरोप है कि शादी के दो-तीन दिन बाद से ही पति सुखविंदर, ससुर अमरजीत सिंह और सास जसबीर कौर उसे कम दहेज के लिए ताने देने लगे और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 19 जुलाई को शनिवार के दिन सिर धोने जैसी छोटी सी बात पर सास ने उसे बेरहमी से पीटा। संवाद