साहा। विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने व गर्भपात करवाने के आरोप लगाए है। साहा थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति चंद्र मोहन सैनी, ससुर अमन सैनी, सास सुनीता देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महमूदपुर गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2024 को चंद्र मोहन सैनी के साथ हुई थी। लाखों रुपये खर्च करने के साथ-साथ चार लाख रुपये की राशि खाते में भी जमा करवाई गई थी। शादी के बाद ही ससुराल पक्ष ने सारे जेवरात अपने पास रख लिए और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया व कार की मांग करने लगे। शादी के बाद गर्भवती होने पर पति व ससुराल पक्ष ने पेट में लातें मारी, उसके बाद नारायणगढ़ अस्पताल में दाखिल कराया। जबरन दवाइयां खिलाने की वजह से गर्भपात हो गया था। बाद में बात-बात पर मारपीट करते थे।
द अंबाला कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी से बैटरी और इन्वर्टर चोरी
अंबाला सिटी। द अंबाला कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी से हजारों के बैटरी व इन्वर्टर चोरी हो गए। अंबाला सिटी थाना पुलिस को दी तहरीर में सिंघावाला रोड निवासी जगतार सिंह ने बताया कि द अंबाला कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हूं। हमारी समिति व सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक एक ही बिल्डिंग में है। 22 दिसंबर को कार्यालय खोलकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। पिछले दरवाजे की तरफ से दो बैटरी, एक इन्वर्टर और को-ऑपरेटिव बैंक से चार बैटरी चोरी हो गईं। कार्यालय में भी काफी नुकसान हुआ है।