फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विवाहिता ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति व सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गर्भपात करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति व सास पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलदेव नगर निवासी पीड़िता की शादी 5 दिसंबर 2024 को बिहार के हाजीपुर निवासी अरविंद कुमार साहनी से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। परिजनों ने हैसियत से बढ़कर दान-दहेज व दो लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उनके पति अरविंद व सास फूलो देवी अतिरिक्त दहेज में लग्जरी कार की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उन्हें बाद में पता चला कि पति की पूर्व में भी शादी हो चुकी थी और पहली पत्नी से दो बच्चे हैं, जो बात पूरी तरह छिपाकर रखी गई थी। पूछताछ करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि उनके ससुराल पक्ष की ओर से वैशाली (बिहार) के जंदाहा में सिद्धि विनायक अस्पताल नाम से फर्जी अस्पताल चलाया जा रहा था, जहां मरीज की मौत के बाद शिकायत होने पर वह बंद हो गया था।
पुलिस अधीक्षक और एडीआर सेंटर की रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी पति अरविंद कुमार साहनी और सास फूलो देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गर्भपात कराने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि फरवरी में गर्भवती होने पर पति ने उनकी मर्जी के खिलाफ जबरन गर्भपात की दवा खिलाई और अस्पताल ले जाकर गर्भपात गिरवाया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। 10 जून और 5 अगस्त 2025 को मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया और धमकी दी गई कि कार के पैसे न लाने पर जान से मार देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें