संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। इंस्टाग्राम पर एमसीए की छात्रा से दोस्ती कर युवक कीा जबरदस्ती शादी रचाने का मामला सामने आया है। युवक ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और धोखे से नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक अपहरण कर पंचकूला के मंदिर में ले गया। वहां युवक ने अपने माता पिता, रिश्तेदार व पंडित की मदद से छात्रा से शादी कर ली। इसके बाद धमकाया और वापस कॉलेज छोड़ गया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी ऋषभ उसकी माता अंजू अरोड़ा और पिता शिव शंकर अरोड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराआों मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर- 9 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर -10 की निवासी है और उसकी उम्र 26 वर्ष है। उसने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। अब वह एमसीए कर रही है और उसकी मुलाकात ऋषभ अरोड़ा वासी डाब वस्ती राम नियर चिंतपूर्णी मंदिर अमृतसर से इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर बात करना शुरु कर दी थी। नवंबर 2021 में जब मैं अपनी सहेलियों के साथ सुखना लेक चंडीगढ़ गई थी। वहां पर ऋषभ आया और उसने कहा कि वह उसको पसंद करता है। शादी करना चाहता लेकिन छात्रा ने मना कर दिया।
छात्रा ने बताया कि एक अगस्त 2022 की सुबह करीब 7.30 पर ऋषभ अरोड़ा अंबाला आया और जहां पर वह अपने कॉलेज की बस की इंतजार करती है वहां पर आ गया। बात करने के लिए उसने गाड़ी में बैठा लिया और पीने के लिए पानी दिया। छात्रा ने बताया कि पानी पीने के बाद उसे नशा होने लगा। इसके बाद वहां से गाड़ी में पंचकूला के एक मंदिर में ले गया, जहां पर उसके परिवार वाले उसकी मम्मी अंजू अरोड़ा, पिता शिव शकंर व अन्य रिश्तेदार थे। वहंा पर एक पंडित भी था। नशे की हालत में चूड़ा पहनाया और उसका मेकअप करकर मेरी मर्जी के बिना नशे की हालत में उससे शादी ली।
छात्रा ने बताया कि ऋषभ ने खाली कागजों पर साइन करवा लिए। रिशाम को सीजीसी लांडरा के पास छोड़ दिया जहां से वह कॉलेज की बस से अंबाला शहर वापस आ गई। इस बारे में अपने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद ऋषभ व उसके माता- पिता फोन करके धमकाने लगे और कहने लगे के उसे उनके पास रहना पड़ेगा नहीं तो वह परिवार वालों को जान से मार देगें। झूठी शादी की फोटोग्राफ वायरल कर देगें, इससे तुम्हारी शादी कही नहीं हो पाएगी।