फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन : कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
अंबाला सिटी के कांशी नगर से गुजर रहे नाले में जमा गंदगी। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैलाश नगर, विराट नगर, जीवन नगर, आदर्श नगर व कांसी नगर आदि कॉलोनियों के लोग इलाके में विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि निगम प्रशासन की ओर से मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पा रही हैं। क्षेत्र में गंदगी का आलम है। ज्यादातर कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण गलियों में कूड़ा इधर-उधर बिखरा रहता है, वहीं क्षेत्र की नालियां गंदगी से भरी पड़ी हुई हैं।
लोगों का आरोप है कि कर्मचारी कुछ ही कॉलोनियों की सफाई कर रहे हैं। कई दिनों पहले वह जीवन नगर क्षेत्र की नालियों की सफाई कर गंदगी के ढेर लोगों के घरों के आगे लगाकर चले गए थे। र्कई दिनों तक कूड़े के ढेरों का उठान नहीं किया जाता, लिहाजा वह गंदगी के ढेर दोबारा नालियों के भीतर चले जाते हैं।
विज्ञापन

काशी नगर कॉलोनी के बीच से मेन नाला गुजर रहा है। सफाई न होने के कारण उसमें करीब तीन फीट तक गाद जमी है। दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। इसी प्रकार कॉलोनियों की गलियों में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब अवस्था में चल रही हैं। लाइटों से संबंधित समस्याओं के बारे में कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को बताया जा चुका है, लेकिन फिर भी लाइटें ठीक नहीं की जा रही हैं।
कुछ कॉलोनियों में गलियों का कार्य अधूरा पड़ा है, कुछ गलियों की हालत बहुत खस्ता चल रही है। लोगों ने बताया कि गलियों का पुन: निर्माण कार्य करवाना बहुत जरूरी है, लेकिन लंबे समय से प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मात्र आश्वासन ही मिल रहा है। इस मौके पर स्थानीय कॉलोनी वासियों ने नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
गंदगी से अटी पड़ी नालियां
मॉडल टाउन क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण स्थानीय लोग बहुत परेशान हैं। ज्यादातर क्षेत्रों की नालियां गंदगी से भरी हुई है। सफाई कर्मचारी सफाई के नाम पर खानापूर्ति ही कर रहे हैं। - प्रदीप अरोड़ा, स्थानीय निवासी कांशी नगर, अंबाला सिटी।
गलियों का पुनर्निर्माण जरूरी
क्षेत्र की कॉलोनियों की कई गलियां खस्ता हालत में चल रही हैं, जिनका पुनर्निर्माण होना बहुत जरूरी है। गलियों की स्थिति दयनीय होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - त्रिभुवन सहगल, स्थानीय निवासी मॉडल टाउन, अंबाला सिटी।
सफाई कर्मचारी कर रहे मनमर्जी
क्षेत्र में सफाई कर्मचारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। कुछ गलियों को छोड़कर ज्यादातर गलियों में वह सफाई करने से गुरेज कर रहे हैं। क्षेत्र की गलियों में कूड़ा इधर-उधर बिखरा रहता है। - सन्नी शर्मा, स्थानीय निवासी कैलाश नगर, अंबाला सिटी।
नाले में जमी है गाद
कांशी नगर क्षेत्र के बीच से एक मेन नाला गुजर रहा है। जिसमें गंदगी का आलम बना हुआ है। बीते लंबे समय से इस मेन नाले की सफाई नहीं की गई। वर्तमान स्थिति में इस मेन नाले में करीब ढाई से तीन फीट तक गाद जमी हुई है। - हरसिमरन सिंह, स्थानीय निवासी कांशी नगर, अंबाला सिटी।
विज्ञापन

कोई शिकायत नहीं मिली
मॉडल टाउन क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में सफाई से संबंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में कुछ खामियां मिली, तो दुरुस्त करवाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। - सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरनिगम अंबाला।

कैलाश नगर की गली में लगे गंदगी के ढेर। संवाद- फोटो : Ambala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें