फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से रुपये न लाने पर विवाहिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मायके से पैसे न लाने पर लोहे के डंडे से हमला कर मारपीट की गई। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में साहा के एक गांव में हुई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके दो बच्चे हैं। उसने कहा कि उसकी सास व ससुर उसे मायके से चार लाख रुपये लाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उनका कहना था कि उनके नलकूप का बोर खराब हो गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे पहले भी उसके पति पैसे मंगवाते रहे हैं। उसके चार लाख रुपये लाने से इनकार करने पर पति व ससुरालियों ने उसके व बच्चों के साथ मारपीट की। विवाहिता ने कहा कि सात अगस्त को वह साहा थाना में गई तो पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसका पति उसके व उसके बच्चों के साथ कुल्हाड़ी, कस्सी व डंडों से हमला करता रहता है।
एक दिन वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इस दौरान ससुरालियों ने उन्हें लोहे के डंडों से जान से मारने का प्रयास किया। मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी वहां से भागने लगा और उसे जान से मारने की धमकी दे गया। सास-ससुर ने उनके खून से लथपथ कपड़े उतरवाकर जला दिए। वह अपने मायके आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें