फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे चलाने से मना करने पर युवकों ने घर में घुसकर किया डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दीपावली की रात शहर की कुचबंद कॉलोनी स्थित घर में घुसकर पांच आरोपियों ने युवक पर डंडों से हमला कर दिया। थाना बलदेव नगर पुलिस ने शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विशाल ने बताया कि वह कुंचबंद कॉलोनी मनमोहन नगर शहर का निवासी है। दीपावली का रात वह अपने घर पर था। करीब साढे़ आठ बजे रमेश का लड़का गली में पटाखे चला रहा था। पटाखों की चिंगारी उसके घर में आ रही थी। इस पर उसने बंटी को पटाखे चलाने से मना किया तो वह नहीं माना। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया और कॉलोनी के लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़वा दिया। इसके घंटे बाद बंटी, शंटी, राजीव, दीपक व आलू निवासी कुचबंद कॉलोनी उसके घर घुस गए।
उन्होंने उसको पकड़ लिया और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसे पीटता देख कमल व संजय छुड़वाने लगे तो आरोपी युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने शोर मचाया तो कॉलोनी के लोग आ गए और उन्होंने उन्हें आरोपियों से छुड़वाया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें