फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की शादी रुकवाई, लौटे बाराती

Sat, 10 May 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव अंबली स्थित एक घर में हो रही शादी के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब प्रशासन की टीम ने यह कहकर विवाह रुकवा दिया कि लड़की नाबालिग है। टीम ने कहा कि इस बारे में उन्हें सूचना मिली थी, जिस पर यह कार्रवाई की जा रही है। बारात यमुनानगर से आई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रशासन को सूचना लगी थी कि गांव अंबली में नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा है। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बारात भी घर के पास पहुंच गई है। इसी सूचना पर स्थानीय पुलिस ने जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविंद्रजीत कौर के साथ मिलकर मौके पर पहुुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने लड़की व उसके परिजनों से बातचीत की और लड़की आयु तसदीक करने के लिए कागजात मांगे। इस दौरान कागजात जांचने पर पता चला कि लड़की आयु 18 साल से कम है। कई घंटों तक हंगामा जारी रहा और लड़का पक्ष के बाराती भी हैरान रह गए। पहले तो लगा कि शायद मामला निपट जाएगा, लेकिन जब लड़के वालों का पता चला कि लड़की की आयु के चलते प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है और विवाह रुकवा दिया है, तो उनके भी होश उड़ गए। पूरे गांव में यह बात फैल गई और काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान टीम ने लड़की के परिजनों को निर्देश दिए कि जब तक लड़की की आयु 18 साल की नहीं हो जाती, तब तक वे उसकी शादी नहीं कर सकते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें