फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एफआईआर के विरोध में मार्केट कमेटी कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- ई-खरीद पोर्टल की खामियों पर उठाया सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। स्थानीय मार्केट कमेटी कार्यालय में मंगलवार को कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अपने साथियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ई-खरीद पोर्टल और पंजीकरण प्रक्रिया की तकनीकी खामियों पर सवाल उठाया। किसान का ऑनलाइन पंजीकरण है तो नियमानुसार कर्मचारी उसे गेट पास देने से मना नहीं कर सकते।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ न होने के बावजूद वे दिन-रात मेहनत कर विभागीय लक्ष्यों को पूरा कर रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव अफसर सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पोर्टल की तकनीकी गलतियों के लिए निर्दोष कर्मचारियों को बलि का बकरा न बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल की खामियां दूर की जाएं और निर्दोष कर्मियों पर कार्रवाई रोकी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें