अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव में भले ही 14 प्रत्याशी मैदान में उतरे हों, लेकिन कांटे की टक्कर महज दो प्रत्याशियों में ही देखने को मिली। कांग्रेस, भाजपा के प्रत्याशियों ने ही लोगों का विश्वास जीतकर जमानत जब्त के आंकड़े को पार कर वोट हासिल किए। जबकि 12 प्रत्याशी ऐसे थे जो जनता का विश्वास नहीं जीत पाए और अपनी जमानत भी जब्त करा बैठे।
इन प्रत्याशियों में नौ ऐसे भी थे की न केवल जमानत जब्त हुई बल्कि नोटा से भी कम वोट हासिल किए। खास बात है कि जजपा प्रत्याशी भी नोटा से आगे नहीं निकल पाईं। दरअसल अंबाला लोकसभा चुनावों में कुल छह हजार 452 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी पर विश्वास न जताते हुए नोटा का इस्तेमाल किया है। अंबाला लोकसभा चुनाव में 13 लाख 46 हजार 722 वोट डाले थे।
इन प्रत्याशियों की हुई जमानत जब्त
दल का नाम प्रत्याशी कुल मत प्राप्त
बहुजन समाज पार्टी पवन रंधावा 23583
आईएनएलडी गुरप्रीत सिंह 8986
आजाद समाज पार्टी कमल कुमार बराड़ा 8754
जननायक जनता पार्टी किरण पुनिया 6092
हरियाणा जनसेना पार्टी राकेश कुमार 3111
भारतीय जवान किसान पार्टी बलजीत सिंह 2502
एकम सनातन भारत दल मेहर सिंह चालिया 2394
पिप्ल्स पार्टी ऑफ इंडिया गुलाब सिंह नारवाल 1690
बहुजन मुक्ति पार्टी सूरज कुमार 1507
निर्दलीय मोहर सिंह स्टेशन मास्टर 1262
भारतीय युवा जन एकता पार्टी बेटा मामचंद रतूवाला 1253
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी डॉ. नीतेश चोपड़ा 858
नौ प्रत्याशियों को नोटा के बराबर भी नहीं मिले वोट
किरण पुनिया 6092
राकेश कुमार 3111
बलजीत सिंह 2502
मेहर सिंह चालिया 2394
गुलाब सिंह नारवाल 1690
सूरज कुमार 1507
मोहर सिंह स्टेशन मास्टर 1262
बेटा मामचंद रतुवाला 1253
डॉ. नीतेश चोपड़ा 858