फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एकजुटता दिखाकर कैंट को विज के लिए साध गए मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीयमंत्री मनोहर लाल के भाजपा प्रत्याशी अनिल विज के लिए प्रचार के लिए आने पर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। विज और मनोहर के बीच की दूरियों पर जहां विपक्षी निशाना साध रहे थे मनोहर ने आकर सभी को चुप करा दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं विज के चुनावी कार्यालय पर मनोहर लाल ने उनके साथ बिताए राजनीतिक अनुभवों को भी साझा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके साथ ही मजबूती से विरोधियों को यह संदेश भी दे दिया कि हम एक हैं और एक-दूसरे के लिए खड़े हैं। गौरतलब है कि मनोहरलाल के मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान कई बार विज और मनोहर लाल के आमने-सामने आने की खबरों ने तूल पकड़ा था।
यहां तक कि मामला इतना बढ़ गया कि जब सीएमओ के एक बड़े अधिकारी की पत्नी को स्वास्थ्य विभाग में लगा दिया गया था इसके बाद अनिल विज के दिए कार्यों पर अड़ंगा लगने लगा तो विज ने भी फाइलों पर हस्ताक्षर करने बंद कर दिए थे। यहां नाराजगी इतनी बढ़ गई थी कि विज ने अंबाला सिटी के एक कार्यक्रम में अपने भाषण में करारा संदेश दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले जब सीएम बदलने की बात आई तो विज सीएम मनोहर लाल के साथ ही गाड़ी में बैठकर विधानसभा तक गए थे, मगर उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि सीएम बदलने वाला है। इसके बाद विज उस बैठक से बाहर आ गए और यह प्रकरण सुर्खियां बन गया। इसके बाद प्रदेश के नए सीएम नायब सिंह सैनी और आखिर में मनोहर लाल खुद भी विज से मिलने पहुंचे थे। हालांकि इन सभी घटनाओं के बावजूद विज हमेशा नाराजगी की बात को नकारते रहे। मगर अब जब मनोहर लाल विज के लिए मैदान में आये तो हालात अलग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें