छावनी स्थित आर्य कॉलेज सह शिक्षा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज
अंबाला। आर्य कॉलेज सह शिक्षा में एंटी रैगिंग सेल की ओर से एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह के प्रथम दिन कॉलेज के छात्र-छात्राओं को रैगिंग और उसके दुष्परिणामों के विषय में बताया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने छात्राओं को रैगिंग के विषय में बताते हुए कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और कानून में इसकी कठोर सजाएं हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शचि शुक्ला व डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने भी छात्राओं को सतर्क रहने व उनके साथ किसी भी प्रकार की रैगिंग होने पर उसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता भी करवाईं गईं, जिसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, आयुशी द्वितीय, सिमरन चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार नारा लेखन में गुरजीत कौर प्रथम, प्रियंका द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पाया।