छावनी स्थित सनातन धर्म कॉलेज में प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। कॉलेज
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। यह कॅरिअर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ और इद्रीश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य वक्ता इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने कहा कि सामाजिक कार्य केवल समाज सेवा ही नहीं, बल्कि यह युवाओं के लिए कौशल, प्रमाणपत्र और कॅरिअर विकास की नई दिशा भी है। हर छात्र को जीवन में कम से कम एक बार समाज सेवा से अवश्य जुड़ना चाहिए। इद्रीश फाउंडेशन की टीम से जिया, राजा, निखिल, दीपांशु, पायल, प्राची, लक्षय, सचिन और महक विशेष रूप से मौजूद रहे और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अलका ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।