फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो चार्जर स्टेशनों पर 15 बसों का प्रबंधन बना चुनौती

Fri, 13 Feb 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला शहर बस अड्डे पर चार्ज होती इलेक्ट्रिक बस। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा रोडवेज के अपग्रेडेशन के दावों के बीच अंबाला बस अड्डे की व्यवस्थाएं अभी भी अधूरी नजर आ रही हैं। शहर में संचालित 15 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की जिम्मेदारी सिर्फ दो चार्जिंग स्टेशन पर है। जबकि जरूरत के हिसाब से एक अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशन की आवश्यकता है। छह माह बाद नया स्टेशन स्थापित नहीं किया गया है। सभी बसों को दिन और रात की शिफ्टों में बारी-बारी से चार्ज करना पड़ रहा है। एक इलेक्ट्रिक बस को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 50 से 60 मिनट का समय लगता है। ऐसे में दो चार्जरों के सहारे 15 बसों का प्रबंधन करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार नया चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए पहले अल्टरनेटिंग करंट डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स पैनल स्थापित किया जाना अनिवार्य है। इसी पैनल के माध्यम से अतिरिक्त इलेक्ट्रिक चार्जर को जोड़ा जाता है लेकिन अधिकारियों की ओर से अभी तक बॉक्स पैनल लगाने का काम शुरू नहीं किया गया है। अंबाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें दो शिफ्टों में सुबह- शाम में संचालित की जा रही हैं। बसों का संचालन सुबह साढ़े छह बजे शुरू होकर रात करीब साढ़े आठ बजे तक चलता है। यह बसें अंबाला सिटी से अंबाला छावनी, बराड़ा और यमुनानगर रूट पर यात्रियों को सेवा दे रही हैं। ऐसे में जल्द ही तीसरे चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था नहीं की गई, तो आगामी दिनों में बसों के संचालन में दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। संवाद



वर्जन...

नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कार्यवाही शुरू की गई है। इसके लिए अप्रूवल कंपनी को भेजा गया है। जल्द ही जेवीएम कंपनी की ओर से नया चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक,अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें