फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 17 Feb 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। अंबाला कैंट के एकता विहार इलाके की गुरु नानगर कालोनी में रविवार देरशाम एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक थ्री-व्हीलर चलाता था और उसका परिवार भी कुुरुक्षेत्र में शादी में गया हुआ था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के जांच अफसर महल सिंह ने बताया कि संबंधित इलाके से उन्हें सूचना मिली थी कि एक घर में युवक का शव पंखे से लटका हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि युवक ने रस्सी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने बताया कि पूरा परिवार कुरुक्षेत्र शादी में गया हुआ है। पुलिस ने वहां नगर पार्षद सुरेंद्र सिंह को भी मौके पर बुलवाया और उनकी मौजूदगी में शव को पंखे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। क्योंकि रविवार रात तक परिवार कुरुक्षेत्र शादी से लौटा नहीं था। जांच अफसर के अनुसार परिजनों के लौटने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस वजह युवक के फंदा लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें