नारायणगढ़। गांव गदौली गुर्जर माजरा स्थित घर से दिहाड़ी पर गया व्यक्ति वापस घर नही लौटा। करीब 17 दिन बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। डीएसपी को दी शिकायत में सहरीना ने बताया कि उसका पति इरशाद मजदूरी करता था। वह रोजाना शाम को घर आ जाता था। 29 अप्रैल को भी हर रोज की तरह उसका पति सुबह करीब आठ बजे काम पर गया था जो रात तक नही आया। उसने इरशाद के फोन नंबर पर फोन कर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। संवाद