अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह अंबाला-सहारनपुर रेल लाइन पर नन्हेड़ा गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी देवीलाल अंटाल ने बताया कि किमी नंबर 1147/17-19 के बीच में रेल पटरी पर शव मिला था। मृतक की उम्र लगभग 33/34 साल है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए जीआरपी थाने के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। संवाद