अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा अंबाला-सहारनपुर रेल लाइन पर दुखेड़ी और अंबाला कैंट स्टेशन के बीच हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले दस्तावेजों की शिनाख्त उसके चाचा भुवन चंद ने की। भुवन चंद ने बताया कि उत्तराखंड निवासी मृतक उसका भतीजा सचिन था जोकि तोपखाना में रहता था, जांच अधिकारी ओमबीर ने बताया कि परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया है।