अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अंबाला और केसरी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। मौके पर पहुंच जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। कपड़ों से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान घसीटपुर गांव निवासी 43 वर्षीय सुखदेव सिंह के तौर पर हुई। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना बुधवार रात लगभग 10 बजे मिली थी। वीरवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंप दिया गया।