फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे के पास कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मुलाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव शाहपुर थाना छप्पर जिला यमुनानगर निवासी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता सरदार मलकीत सिंह और रुपिंद्र सिंह उर्फ मिट्ठु सगे भाई हैं। गुरविंद्र सिंह वीरवार शाम दादी के लिए जूस लेने मनकी बस अड्डे पर गया था। थोड़ी देर बाद उसके चाचा रुपिंद्र सिंह उर्फ मिटठु भी पीछे-पीछे मनकी अड्डे पर अपनी मोटरसाइकिल से आ गए। रुपिंद्र सिंह बस अड्डे पर थोड़ी देर बातचीत करने के बाद शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर थाना छप्पर के लिए चलने लगे। इसी दौरान दोसड़का की तरफ से आई तेज स्पीड कार ने उसके चाचा रुपिंद्र सिंह की मोटरसाइकिल के पीछे टक्कर मारी । टक्कर लगने से रुपिंद्र सिंह मोटरसाइकिल से उछलकर कार के शीशे पर जा गिरे। कार भी क्षतिग्रस्त होकर कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। उसने पीछे से भागकर अपने चाचा को संभालना चाहा। इसी का फायदा उठाकर कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। वह अपने चाचा को आसपास के लोगों की मदद से मुलाना अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें