फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मक्खन सिंह ने शपथ लेकर ग्रहण किया पद

Sat, 18 Oct 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पद पर शपथ लेते मक्खन सिंह लबाणा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। एडीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शनिवार को जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाणा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने शपथ दिलाई, इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मक्खन सिंह लबाणा को कुर्सी पर बिठाकर उन्हें पदभार ग्रहण कराया। जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाणा ने भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है और विश्वास जताया गया है वे उस पर सभी को साथ लेकर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंंने यह भी कहा कि जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले कामों में तेजी लाने का काम किया जाएगा ताकि आमजन को इन विकास कार्यों की सौगात मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी टीम को साथ लेकर समन्वय बनाकर इन विकास कार्यों को करवाने का काम किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि मक्खन सिंह लबाणा समाजसेवी के नाम से भी जाने जाते हैं और निसंदेह इनके पदभार ग्रहण करने से जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले विकास कार्यों में तेजी आएगी और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा के साथ-साथ जिला परिषद के सदस्यगढ़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें