फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में ही बनाएं व्यवस्थाएं : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड ने रेलवे कॉलोनी स्थित स्कूल को लालकुर्ती में स्थानांतरित कर दिया है ताकि बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मिलती रहें। वहीं स्कूल के स्थानांतरण से बच्चों के परिजनों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। उन्हें यह डर सता रहा है कि बच्चे नेशनल हाईवे पार करके कैसे लालकुर्ती के स्कूल तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इस मामले के संबंध में स्थानीय लोगों ने वीरवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। मंत्री ने भी परिजनों की परेशानी को देखते हुए तुरंत कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ से मंत्रणा की और उन्हें निर्देश दिए कि रेलवे कॉलोनी में ही स्कूल की व्यवस्था की जाए ताकि परिजनों सहित बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मामले में सीईओ ने भी सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। दरअसल पहले यह स्कूल पीएंडटी कॉलोनी में खुला हुआ था। स्कूल की इमारत जर्जर होने के कारण स्कूल को रेलवे कॉलोनी में ही स्थित एक मंदिर की धर्मशाला में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि धर्मशाला में जगह काफी तंग थी और मूलभूत सुविधाओं की भी काफी कमी थी। इस संबंध में धर्मशाला प्रबंधन को भी जानकारी दी गई। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बोर्ड बैठक में स्कूल को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया।

नहीं मिला मुआवजा
अंबाला छावनी के शास्त्री कॉलोनी आवास पर मंत्री के समक्ष कई अन्य समस्याएं भी आईं। इनमें छावनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी पति की मृत्यु कुछ समय पूर्व बस की चपेट में आने से हो गई थी। इस मामले में उसे पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पति की मृत्यु होने से घर में कमाई का साधन नहीं है और उसे कोई मुआवजा भी नहीं मिला है, मंत्री विज ने इस मामले में एसडीएम को नियमानुसार आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पति छोड़ गया
टांगरी बांध क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शिकायत देते हुए कहा कि उसके पति ने तलाक का केस डाला हुआ है। मगर गत दिनों उसने उसे व बच्चों को छोड़ दिया, जबकि अभी फैसला नहीं हुआ है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद कैंट डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

बिजली की समस्या
इसी प्रकार खोजकीपुर से आए व्यक्ति ने बिजली निगम द्वारा उसके प्लाट पर ट्रांसफार्मर लगाने, सेक्टर 34 निवासियों ने क्षेत्र में बिजली की तारों को बदलने, जनकपुर निवासी महिला ने घर का नक्शा पास होने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं होने, महेश नगर निवासी महिला एवं अन्य क्षेत्र से आए लोगों ने बिजली समस्या बारे मंत्री विज को शिकायत दी। दस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें