फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुखेड़ी गोलीकांड का मुख्य आरोपी काबू

Fri, 19 Jun 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। क्षेत्र के एक शराब ठेकेदार से कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

गांव रामगढ़ निवासी रणजीत सिंह ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के नाम लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें विदेशी नंबरों से फोन कर न सिर्फ धमकी दी गई, बल्कि व्हाट्सएप पर एक वॉयस रिकॉर्डिंग मैसेज भी भेजा गया है। गांव रामगढ़ निवासी रणजीत सिंह ने नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शहजादपुर में शराब ठेके में हिस्सेदारी है। इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 7 जून को उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। यह फोन पुर्तगाल के कोड वाले एक विदेशी नंबर से आया था। फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने उन्हें बेहद आक्रामक लहजे में धमकाया।
आरोपी ने कहा कि वह उसे, उनके परिवार और उनके सारे कारोबार को खत्म कर देगा। इस अचानक मिली धमकी से उनका परिवार सहम गया। इसके बाद 16 जून को उसके पास एक अन्य विदेशी नंबर से दोबारा कॉल आई। इस बार फोन करने वाले ने सीधे तौर पर अपना नाम उजागर करते हुए खौफ पैदा करने की कोशिश की। आरोपी ने कहा कि मैं बदमाश गिल्ली राणा बोल रहा हूं और नामी बदमाश रोहित गोदारा के ग्रुप के साथ मिलकर काम करता हूं।
विज्ञापन

गिल्ली राणा ने फोन पर सीधे तौर पर रंगदारी की मांग की। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे ग्रुप की तरफ से दोबारा फोन आएगा। उसमें जितनी रकम मांगी जाए और जहां भी पहुंचाने को कहा जाए, वहां चुपचाप पहुंचा देना।
विज्ञापन

अगर हमारी बात को हल्के में लिया, तो इसका अंजाम अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ेगा और यह तुम्हारे परिवार के लिए भी सही नहीं होगा। बदमाश की धमकी सुनकर उसने डर के कारण फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी ने उसी नंबर से रणजीत सिंह के व्हाट्सएप पर एक धमकी भरी वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी। पीड़ित ने बताया कि यह रिकॉर्डिंग उनके फोन में पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी एक प्रति पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंप दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें