फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी महिला मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी अंबाला छावनी कार्यालय पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर लोग आक्रोशित दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा गुरप्रीत कौर ने कड़े शब्दों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निंदा की तथा मांग की की ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा व्यक्ति भारत जैसे महिलाओं का सम्मान करने वाले देश में रहने के काबिल नहीं है।
सदर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा विजया गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रकार के बयान देकर देश की महिलाओं को शर्मसार किया है। इस अवसर पर सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हमारे देश में जहां नारी शक्ति की पूजा होती है, उन्हें माता मानकर पूजा जाता है ऐसे देश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रकार के आपत्तिजनक बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सतपाल ढल, ओम सहगल, विजेन्द्र चौहान, बीएस बिन्द्रा, बलकेश वत्स, आशीष अग्रवाल, इकबाल ढांडा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें