फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हमलावर का डर, ग्रामीण लगा रहे ठीकरी पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दुखेड़ी गांव में एक हमलावर व्यक्ति ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में एक व्यक्ति रात्रि के समय सफेद कपड़ों को पहनकर रात्रि के समय घूमता है। वह पहले मंदिर में दीया जलाकर पूजा करता है और उसके बाद घरों में घुस कर महिलाओं से अभद्रता कर रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। यहां तक वह एक महिला को भी घायल कर चुका है। इस मामले में एक सीसीटीवी भी फुटेज भी वायरल हो रही है। जिसमें एक व्यक्ति अपने सिर पर लोहे के जाल का हेलमेट पहना दिख रहा है। इस मामले की सूचना संबंधित पुलिस को भी ग्रामीणों ने दी है। वहीं ग्रामीण ठीकरी पहरा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें