ब्लॉक साहा के कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कार्यक्रम में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी,
साहा। ब्लॉक के कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस ग्रामीण से जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद वरुण चौधरी एवं कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर उपस्थित रहे। सांसद वरुण चौधरी जी ने मुख्य उद्बोधन दिया, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन, उनके आदर्शों और त्यागमयी जीवन पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन महान नेताओं के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें।