फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जयंती को सम्मान दिवस के रूप में मनाया

Fri, 03 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मनित करते कैंट जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


अंबाला। कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सभी कांग्रेसजन एकत्रित हुए। इस अवसर पर दोनों महान नेताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया। कैंट जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ढिल्लों परी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग तथा शास्त्री के संदेश जय जवान, जय किसान से प्रेरणा लेते हुए, हमें देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्मान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों के निवास स्थान पर जाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर 87 वर्षीय मातु राम मित्तल, 86 वर्षीय डॉ जग नारायण तिवारी, 77 वर्षीय देवेन्द्र चौहान, 76 वर्षीय सोम प्रकाश बक्शी एवं राज रानी धमीजा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें