फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आठ मार्च को धूमधाम से मनेगा महाशिवरात्रि

विज्ञापन
पंडित भगवती प्रसाद पुरोहित
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हिंदू पौराणिक कथाओं और हिंदू धर्म की मान्यताओं में महाशिवरात्रि पर्व विशेष महत्व रखता है। शिव महापुराण ग्रंथ के अनुसार यह कहा कि इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।
विज्ञापन

इस दिन को हिंदू धर्म में यह महापर्व के त्योहार के रूप में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को शिव और शक्ति के मिलन का भी प्रतीक भी माना है। बता दें कि आगामी आठ मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर भर के सभी शिवालयों में तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। इस महापर्व को भव्य स्वरूप देने के लिए मंदिर कमेटियों की ओर से विभिन्न प्रकार से मंदिर सजाने, भजन मंडलियों व भगवान भोले शंकर-पार्वती मंचन करने वाले कलाकारों से कार्यक्रम करने के लिए चर्चा की जा रही है।
इसी कड़ी में अंबाला सिटी सेक्टर-9 स्थित श्री महादेव मंंदिर एवं सत्संग भवन, श्री शिवधाम मंदिर सेक्टर-9, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर सेक्टर-7, रामबाग रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर अंबाला सिटी सहित अन्य मंदिर परिसरों में इस महापर्व की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन



अंबाला सिटी सेक्टर 7 स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के पुजारी पंडित भगवती प्रसाद पुरोहित ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस महापर्व के उपलक्ष्य में मंदिर भवन को बहुत ही भव्य सुंदर ढंग से सजाया जाएगा, वहीं महाशिवरात्रि के दिन सुबह 4 बजे से चारपहर की पूजा प्रारंभ की जाएगी। जिसमें भक्तों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि के समापन पर अगले दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

सिटी सेक्टर-9 स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन के प्रधान भारत भूषण अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर कमेटी के नेतृत्व में विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी सेक्टरवासी बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेने के लिए मंदिर भवन पहुंचते हैं। इस बार भी मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व की अनोखी धूम देखने को मिलेगी।


अंबाला सिटी के नदी मोहल्ला निवासी पं. सुरेश शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन माता पार्वती व भगवान शिव शंकर विवाह के बंधन में बंधे थे। इस दिन माता पार्वती भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से भक्तों को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल स्थित दुख निवारण मंदिर के पुजारी देवी प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को रात 9 बजकर 57 मिनट पर प्रारंभ होगी और अगले दिन 9 मार्च को सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी। भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व प्रदोष काल में होता है। महाशिवरात्रि 8 मार्च को ही मानी जाएगी। इसलिए निशिता काल में पूजा का समय रात्रि 12:07 से 12:56 तक रहेगा, वहीं अगले दिन 9 मार्च को महाशिवरात्रि व्रत के पारण समय सुबह 6:37 से दोपहर 3:29 तक रहेगा।

अंबाला सिटी के महेन्द्र नगर निवासी पं. रोहित कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान शिव और माता पार्वती को प्रणाम कर पूजा का संकल्प मन में धारण कर गंगा जल मिलाकर पानी से स्नान करने पश्चात कोई नया वस्त्र पहनकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। उसके बाद पूजा स्थल पर लाल वस्त्र बिछाकर माता पार्वती व भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित कर कच्चे दूध या गंगाजल से विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का अभिषेक करें। भगवान शिव को भांग धतूरा, फल, मदार के पत्ते बेल पत्र आदि अर्पित करने पश्चात शिव चालीसा या शिव स्त्रोत का पाठ कर भगवान शिव के मंत्रों का जाप संपूर्ण रूप से करें। अगले दिन सामान्य पूजा पाठ करके ही अपना व्रत खोलें।

पंडित भगवती प्रसाद पुरोहित

पंडित भगवती प्रसाद पुरोहित

पंडित भगवती प्रसाद पुरोहित

पंडित भगवती प्रसाद पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें