फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सपहेड़ा गांव में महापंचायत बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला रिंग रोड पर आने व जाने का रास्ता नहीं देने व खेतों में रास्ता दिए जाने को लेकर वीरवार को सपहेड़ा गांव में किसानों की महापंचायत हुई।
विज्ञापन

महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी पहुंचे। उन्होंने मौके पर आए एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन बातचीत सिरे नहीं चढ़ सकी। चढ़ूनी ने कहा कि अधिकारियों का कहना है कि मांगों को सरकार के पास भेजा जाएगा और 31 जनवरी तक मांगों को लेकर वह अपना जवाब देंगे।
विज्ञापन

चढ़ूनी ने बताया कि उन्होंने मांगों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी को भी पत्र लिखा है और मुलाकात के लिए समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी तक दोबारा पंचायत होगी, तब तक धरना जारी रहेगा, अगर उनकी मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं होता तो वह आगामी आंदोलन तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि हाईवे पर आसपास जो कार्य चल रहा है, उसको भी रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें