अंबाला। माघ मेले में पवित्र स्नान के लिए संगम नगरी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें पंजाब के अमृतसर और फिरोजपुर कैंट से चलेंगी और अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद व बरेली होते हुए प्रयाग जंक्शन पहुंचेंगी।
अमृतसर-प्रयाग जंक्शन स्पेशल : अमृतसर से ट्रेन नंबर 04656 का संचालन 12 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा। ट्रेन अमृतसर से 12, 16, 21, 30 जनवरी और 13 फरवरी को सुबह 5:10 बजे रवाना होकर सुबह 9:30 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में प्रयाग जंक्शन से ट्रेन नंबर 04655 का संचालन 13, 17, 22, 31 जनवरी और 14 फरवरी को रात आठ बजे होगा और ट्रेन दोपहर 1:45 बजे अंबाला कैंट और शाम सात बजे अमृतसर पहुंचेगी। अनारक्षित विशेष ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, ढंढारी कलां, साहनेवाल, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और रायबरेली, आलम नगर आदि स्टेशनों पर होगा। संवाद