अंबाला। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। बुधवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली 16 ट्रेनें 4.30 घंटे से लेकर 30 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इस कारण स्टेशन पर यात्रियों को ठंड के मौसम में खुले में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा, वहीं देरी से चल रही ट्रेनों के आवागमन की सही जानकारी न मिलने के कारण यात्री रेलवे के सहयोग केंद्र पर भी पूछताछ करते नजर आए।
ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन नंबर 12449 मडगांव-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 4.30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 3.40 घंटे, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस तीन घंटे, 12469 संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2.10 घंटे, 12903 बांद्रा-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल दो घंटे, 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 14679 दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 12920 कटरा-डॉ.आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी 50 मिनट, 11077 पूना-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस 50 मिनट, 14610 कटरा-ऋषिकेश 20 मिनट, 64524 लुधियाना-अंबाला कैंट मैमू 20 मिनट, 64513 सहारनपुर-नंगलडैम मैमू 30 मिनट, 14681 दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस 40 मिनट, 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस 15 मिनट, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 40 मिनट, 15211 दरभंगा-जालंधर सिटी जननायक एक्सप्रेस 20 मिनट, 14609 ऋषिकेश-कटरा हेमकुंट एक्सप्रेस 20 मिनट, 20433 सूबेदारगंज-कटरा 20 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।