फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्राओं को कानूनी सेवाओं के बारे में जागरूक किया

Tue, 18 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ितों को विधिक सहायता, फंक्शनिंग ऑफ पीएलए, तेजाब हमलों के शिकारों के लिए कानूनी सेवाएं और पीड़ित प्रतिकर योजना रहा। डीएलएसए से गीता ने इन विषयों के बारे में जानकारी दी। कॉलेज कार्यकारी प्राचार्या निशु बंसल ने बताया कि यह गंभीर मुद्दे हैं और समाज में सबको इनकी जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने लीगल लिटरेसी सैल की कन्वीनर डॉ. अनुराधा और डॉ. जसप्रीत कौर को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें