फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेड़ी मानसिंह की टीम ने 40 रनों से जीता मुकाबला

Tue, 18 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव बहादुरपुर में हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को अंतिम मुकाबला खजूरी व खेड़ी मानसिंह गांवों की टीमों में हुआ। इसमें खेड़ी मानसिंह की टीम ने खजूरी की टीम को 40 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंतिम दिन युवा कांग्रेसी नेता उमेश बुबका ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। आयोजन समिति ने उमेश बुबका को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उमेश बुबका ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। सभी को खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर गांव व माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए। मौके पर विक्की, शैंकी, दीपू, कपिल, रिंकू, दिनेश, विजय, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें