फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बंगाली संस्कृति और परंपराओं पर किया कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के द एसडी विद्या स्कूल आभार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दसवीं कक्षा के छात्रों की ओर से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम बंगाली संस्कृति और परंपराओं पर आधारित था।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद दुर्गा स्तुति की गई। इसी के साथ हिंदी नाटक कलयुग का सत्य, असत्य की सत्य पर जीत का एक बहुत बड़ा उदाहरण था। समूह गान में बच्चों ने मधुर राग सुनाया।
वहीं लयबद्ध योग को बच्चों ने बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया। पंजाबी स्किट मॉडर्न जमाना गुदगुदाने वाली कॉमेडी की गई । कोरियोग्राफी सत्कार सबका सम्मान की अत्यंत भावुक थी। इसने सभी को भावुक कर दिया। बंगाली लोक नृत्य, उत्तर फाल्गुन एक ऊर्जा से भरा नृत्य था। स्कूल के आईटी पूल के छात्रों को तकनीकी कार्यों में उनके प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा की छात्रा अकाल कीरत की माता जसलीन कौर व पिता गुरविंदर सिंह को सत्र के सर्वश्रेष्ठ माता-पिता होने के लिए स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। शो का मुख्य आकर्षण दसवीं कक्षा के छात्रों के दादा दादीद्वारा प्रस्तुत रैंप वॉक रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राधिका चीमा मैनेजिंग डायरेक्टर दीर्घ आयुर्वेद, चेयरपर्सन ताइक्वांडो हरियाणा संगठन विशेष अतिथि के रूप में अल्पाइन स्कूल की संस्थापक अलका अरोड़ा मौजूद रही। इस अवसर पर नील इंदरजीत कौर संधू, डॉक्टर नवीन गुलाटी, स्कूल अध्यापक और अभिभावक, सीनियर विंग की निर्देशक शालू भसीन और अन्य उपस्थित थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें