फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आरक्षित कोच में कंफर्म टिकट संग ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज

Sat, 25 Jul 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनार​क्षित केंद्र पर सामान लेकर बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। आरक्षित डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पर्सनल लगेज (व्यक्तिगत सामान) की ऑनलाइन बुकिंग की नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। यह नई सेवा 31 जुलाई से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार यह सुविधा केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगी, जिनके पास यात्रा के लिए कंफर्म टिकट होगा। यात्री अपने टिकट के साथ निर्धारित अधिकतम वजन सीमा तक के सामान की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। यह सुविधा केवल आरक्षित डिब्बों में कंफर्म टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ही उपलब्ध होगी।
इस सुविधा के तहत तृतीय एसी, तृतीय एसी इकॉनॉमी और चेयरकार कोच श्रेणी में निशुल्क समान ले जाने की सुविधा होने के कारण, इन श्रेणियों में अतिरिक्त सामान की बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया के दौरान ही प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची, श्रेणी-वार निशुल्क सामान, कोच में बुक किए जाने वाले सामान की अधिकतम सीमा और अतिरिक्त सामान ले जाने पर लगने वाले जुर्माने से जुड़े प्रावधान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें